जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई

जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटवा ओवरब्रिज के पास टी-मैक्स और बंगरी इलाके के समीप की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 100 रुपये के छह जाली नोट बरामद किए हैं।

IMG-20260314-WA0015


गिरफ्तार युवकों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के निवासी रुपनारायण के पुत्र धीरज कुमार तथा ओमप्रकाश पाण्डेय के पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में छापेमारी की, जहां से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से जाली नोट बरामद हुए।

एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस Read More एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

IMG-20260314-WA0014

Motihari Police Bust Cross-Border Arms network  Read More Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 


कोटवा थानाध्यक्ष करन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि बरामद नोटों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जाली नोट कहां से लाए गए तथा इस मामले में कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार Read More लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER