गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन लोहियार पंचायत के डोभी टोला का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

IMG-20261022-WA0014

Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand Read More Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि बुधवार को दोपहर उज्जैन लोहियार स्थित डोभी टोला के ढोंड़ाई सहनी का गायघाट स्थित एक क्लिनिक में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

IMG-20261022-WA0009

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

IMG-20261022-WA0014

मौके पर पुलिस टीम में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, अंकित कुमार, अक्षय बनाफल और सेराज अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER