
जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा ने समाचार पत्रों को बताया कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय 21 विषयों जैसे वाणिज्य, प्रबंधन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, शैक्षिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी, अर्थशास्त्र, गांधीवादी और शांति अध्ययन, राजनीति विज्ञान, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और गणित विषयों में द्विवर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री के पाठ्यक्रम संचालित है। विश्वविद्यालय सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर गतिमान और प्रतिबद्ध है।