24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On

पटना। पटना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बीते 24 घंटों में सघन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हत्या, लूट, अवैध शराब तस्करी समेत विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त कुल 83 अपराधियों को दबोच लिया गया।

अभियान के क्रम में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की। जब्त वस्तुओं में 2169.95 लीटर अवैध शराब, 1660.86 ग्राम गांजा, दो अग्नेयास्त्र, दो मोबाइल फोन, दस वाहन और 8,460 रुपये नकद शामिल हैं। बरामद सभी सामान को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

BiharPolice

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में Read More मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में

साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी  Read More मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार 56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का खुलासा करते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER