बेतिया। विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, बेतिया में तैनात सहायक अभियंता रोशन कुमार को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने उनके पास से रिश्वत की राशि और एक स्मार्ट वॉच भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार रोशन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने स्कूलों में कराए गए निर्माण कार्यों के भुगतान के एवज में ठेकेदार से कमीशन की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि करीब 57 लाख रुपये के कार्य भुगतान के बदले अभियंता ने 10 प्रतिशत कमीशन यानी 5.70 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
निगरानी इकाई ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब अभियुक्त को 5 लाख रुपये और एक स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में दिया गया, तभी निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस मामले में विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 09/2026 दिनांक 01 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित निगरानी टीम ने किया।
निगरानी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
27 May 2026 22:16:19
Sagar Suraj
Motihari: The open border between India and Nepal has long symbolized friendship, trade, education, and cultural unity.
Thousands...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments