निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया

निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
पटना/नालंदा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालंदा जिले में एक स्वास्थ्य कर्मी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
1774524802046

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत प्रसाद के रूप में हुई है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरनौसा में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) के पद पर कार्यरत था। निगरानी टीम ने उसे उसके कार्यालय कक्ष से ही रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, नगरनौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली परिवादिनी बॉबी कुमारी ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी द्वारा आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराने तथा संबंधित अभिलेखों में संशोधन के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाए जाने पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया। पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार 56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का खुलासा करते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER