तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

थानाध्यक्ष व चौकीदार सस्पेंड, हत्या का मुकदमा दर्ज

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी/ तुरकौलिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र को दहला दिया है। 2 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की भयावहता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 लोगों को दबोच लिया।
 
IMG-20260403-WA0023
मृतक के परिजनों के आवेदन पर तुरकौलिया थाना और रघुनाथपुर थाना में हत्या का कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में नागा राय (परसौना), जम्मु बैठा (हरदिया) और चौकीदार भरत राय (शंकर सरैया) को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। इनके अलावा कुल एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस जहरीले कांड में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि 7 लोग उपचार के बाद अपने घर लौट चुके हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित गांवों लक्ष्मीपुर, मजुरहा, रघुनाथपुर, परसौना, हरदिया, चैलहा, शंकर सरैया और बालगंगा में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को उतार दिया है। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही हैं, ताकि कोई भी पीड़ित समय पर इलाज से वंचित न रह जाए। साथ ही पूरे इलाके में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या जहरीले पदार्थ की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
 
इलाके में दहशत, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में

लगातार बढ़ती मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। यह मामला अब जहरीले पदार्थ के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है, जिसकी तह तक पहुंचने में एसआईटी जुटी हुई है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER