मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग

30 मार्च, 2025 को गायघाट कोल्ड स्टोरेज के सामने स्थित अपनी हार्डवेयर दुकान में बैठे कामता मिश्र पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने घुसकर चला दी थी गोली 

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By RAKESH KUMAR
On
गुरुवार के ढेर रात अँधेरे मे हमलावर कुछ बाइक पर सवार हो कर आये और जम कर फायरिंग की। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार पुलिस केवल गिरफ्तारी के दावे तक सीमित रहेगी या वास्तव में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर क्षेत्र में कानून का राज स्थापित कर पाएगी। लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा शूटर की गिरफ्तारी के दावे के बीच अब एक बार फिर उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना स्थल पर खबर लिखें जाने तक अरेराज डीएसपी रवि कुमार और स्थानीय थाना कैंप कर रहे है।
 
IMG-20260319-WA0074
पूर्व में पुलिस ने कामता मिश्र को गोली मारने वाले शूटर अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। वह फेनहारा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी करने की दावा की थी।  पुलिस का दावा था कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 30 मार्च, 2025 को गायघाट कोल्ड स्टोरेज के सामने स्थित अपनी हार्डवेयर दुकान में बैठे कामता मिश्र पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने घुसकर गोली चला दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया था। इस घटना के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव था।
लेकिन ताजा घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पुलिस एक शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है, तो फिर दोबारा उसी व्यवसायी को निशाना क्यों बनाया गया? क्या असली साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं? आखिर कौन है जो लगातार कामता मिश्र की जान का दुश्मन बना हुआ है? क्या पूर्व की घटना में पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकी?
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं, पुलिस एक बार फिर जांच और कार्रवाई की बात कर रही है।
इस बार गुरुवार के ढेर रात अँधेरे मे हमलावर कुछ बाइक पर सवार हो कर आये और जम कर फायरिंग की।
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार पुलिस केवल गिरफ्तारी के दावे तक सीमित रहेगी या वास्तव में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर क्षेत्र में कानून का राज स्थापित कर पाएगी। लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER