मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। अरेराज एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने अपने पति और सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कराई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठ लोहियार छतवनिया टोला वार्ड संख्या-7 की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अजय पटेल, पिता ध्रुव पटेल के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसका शव नहर किनारे फूस के घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरसिद्धि थाना पुलिस, अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी, एफएसएल टीम तथा स्वान दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। अनुसंधान में सामने आया कि मृतक अजय पटेल का गांव की ही महिला तब्बू खातून से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर तब्बू खातून ने अपने पति असलम मियां और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पटेल की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से शव को गले में फंदा लगाकर टांग दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले। आरोपियों ने घर में गिरे खून के धब्बों को मिटाने के लिए मिट्टी डाल दी थी। एफएसएल टीम ने मौके से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। वहीं हत्या के बाद शव लटकाने में इस्तेमाल रस्सी का कुछ हिस्सा आरोपी असलम मियां के घर से बरामद किया गया।
मृतक की मां के आवेदन पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस ने तब्बू खातून को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी का हिस्सा, एक स्मार्ट मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल तथा एक उस्तरा बरामद किया है।
छापेमारी टीम में अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अजय कुमार, पुअनि नेहा वर्षा, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, सेराज अहमद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
09 Sep 2026 20:22:44
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments