नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On


मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के ढाका बाजार में नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका बाजार के कुछ दवा दुकानों में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने औषधि निरीक्षक सुशील कुमार, रईस आलम और राकेश सिंह के साथ थाना अध्यक्ष ढाका की मौजूदगी में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

f1ab94d5-0fea-4e00-8663-dde141fd9242
छापेमारी के दौरान ढाका बाजार स्थित उपकार मेडिकल, न्यू इंडिया मेडिकल तथा बिंदा मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में नारकोटिक्स से संबंधित करीब दस प्रकार की दवाओं के सैंपल जब्त किए गए। इसके अलावा लगभग पचास अन्य प्रकार की संदिग्ध दवाओं के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
छापेमारी दल ने बताया कि जब्त किए गए सभी दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि दवाओं की बिक्री नियमों के विरुद्ध पाई जाती है तो संबंधित दवा प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER