फ्लाइट में 14 साल की लड़की के सामने किया हस्तमैथुन, FBI ने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है ?

फ्लाइट में 14 साल की लड़की के सामने किया हस्तमैथुन, FBI ने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है ?

आरोपी को हो सकता है 90 दिनों की जेल , कंबल से ढक कर किया अनुचित आचरण

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भारतीय अमेरिकी डॉक्टर को हवाई ( Hawaii) से बोस्टन (Bostan) के लिए जा रही एक फ्लाइट में एक 14 वर्षीय लड़की के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पिछले साल का बताया जा रहा है। एक ट्वीट में, FBI के आधिकारिक बोस्टन अकाउंट से गिरफ्तारी की पुष्टी की गई है।

Indian American doctor Arrested by FBI:भारतीय अमेरिकी डॉक्टर को हवाई ( Hawaii) से बोस्टन (Bostan) के लिए जा रही एक फ्लाइट में एक 14 वर्षीय लड़की के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पिछले साल का बताया जा रहा है। एक ट्वीट में, FBI के आधिकारिक बोस्टन अकाउंट से गिरफ्तारी की पुष्टी की गई है। इसमें ट्वीट में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति पिछले साल हवाई से बोस्टन जा रही फ्लाइट में 14 वर्षीय लड़की के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कर रहा था। बोस्टन में संघीय अदालत के सामने पेश होने के बाद उसे जाने दिया गया है।

आरोपी को हो सकता है 90 दिनों की जेल 

निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया Read More निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया

दोषी साबित होने पर आरोपी को 90 दिनों की जेल और उसके बाद एक साल की निगरानी में रिहाई और 5,000 डॉलर तक के जुर्माने की सजा दी जा सकती है। गुरुवार को बोस्टन संघीय अदालत में मामले में दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि 33 वर्षीय डॉक्टर सुदीप्त मोहंती ने 27 मई, 2022 को हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अनुचित व्यवहार किया था। बताया जा रहा है की आरोपी डॉक्टर मोहंती कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहते हैं। फ्लाइट में उसने कथित तौर पर नंगा होकर एक नवयुवक लड़की की उपस्थिति में अनुचित आचरण किया।

Read More मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कंबल से ढक कर किया अनुचित आचरण 

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप? Read More सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के उड़ान भरने के लगभग 5 घंटे बाद मोहंती ने खुद को कंबल से ढक लिया और उसे अपनी गर्दन तक खींच लिया। इसी दौरान लड़की ने देखा कि आरोपी अपने पैर को ऊपर-नीचे उछाल रहा था। इसके तुरंत बाद, कंबल खिसक गया, जिससे पता चला कि मोहंती की पैंट की जिप खुली थी, जिससे उनका गुप्तांग बाहर आ गया। लड़की को "घृणित और बहुत असहज महसूस हुआ और वह तुरंत एक अलग सीट पर चली गई।

घटना के दौरान, मोहंती एक महिला साथी के बगल में बैठे थे, जो उनके कंधे पर सिर रखकर सोई थी। फ्लाइट के बोस्टन पहुंचने के बाद, नाबालिग ने अपने परिवार को परेशान करने वाली घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बताया। अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सवाल किया गया तो मोहंती ने जवाब दिया, 'मुझे इसके बारे में कुछ याद नहीं है।' कार्यवाहक अमेरिकी टॉर्नी जोशुआ लेवी ने प्रारंभिक अदालत में उपस्थिति के बाद एक बयान में कहा, 'हर किसी को, विशेष रूप से बच्चों को, यात्रा करते समय अभद्र आचरण का सामना न करने का पूर्ण अधिकार है।'

FBI ने बताया "निंदनीय"

एफबीआई के बोस्टन डिवीजन के कार्यवाहक विशेष एजेंट प्रभारी क्रिस्टोफर डिजेना ने एक सख्त बयान जारी कर इस कृत्य को "निंदनीय" बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गिरफ्तारी से स्पष्ट संदेश जाता है कि एफबीआई विमान पर किए गए अपराधों को गंभीरता से लेती है, जिसमें कथित यौन दुर्व्यवहार से लेकर हमला, फ्लाइट क्रू के साथ हस्तक्षेप और चोरी तक कई अपराध शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER