हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत

सेवराहा के मनु कुमार और शुभम सिंह की गई जान, दो घायल; गंभीर रूप से जख्मी युवक पटना रेफर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान सेवराहा निवासी मनु कुमार और शुभम सिंह के रूप में हुई है। मनु कुमार चड़रहिया के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र थे, जबकि शुभम सिंह अजय सिंह के पुत्र बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही सेवराहा गांव में मातम छा गया।

IMG-20261026-WA0005

 

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार Read More लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल आदित्य सिंह मानिकपुर हसुआहा निवासी विजय सिंह के पुत्र हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

IMG-20261026-WA0004

नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी Read More नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

 

बताया जाता है कि मृतक मनु कुमार सेवराहा में सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाते थे। उनकी मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम रात में ही कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER