30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On

मोतिहारी/बेतिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले में डेयरी फील्ड ऑफिसर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 13 मार्च 2026 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निगरानी थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 10 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।f5025b99-2af6-4dbe-8c7a-c73029a538d0
गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अनुराग अभिषेक उर्फ अनुराग कुमार, डेयरी फील्ड ऑफिसर, जिला डेयरी विकास कार्यालय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जिला डेयरी विकास कार्यालय से ही गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलदेव कुमार, पिता शंभू प्रसाद जायसवाल, ग्राम डीकेटो सेरवा, पोस्ट गोडही, प्रखंड गौनाहा, थाना मटियरिया, जिला पश्चिमी चंपारण ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि समग्र गव्य विकास योजना 2025-26 के तहत पशु खरीद के बाद मिलने वाली अनुदान राशि के भुगतान के लिए आरोपी अधिकारी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER