एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

IMG-20260128-WA0076

मोतिहारी। जिले में पत्रकारों के हित में एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने “प्रेस क्लब मोतिहारी” की बहुप्रतीक्षित मांग को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पत्रकार भवन को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर एक सप्ताह के भीतर “प्रेस क्लब मोतिहारी” को सौंप दिया जाए। साथ ही भवन में संचालित किसी भी सरकारी कार्यालय को निर्धारित समय-सीमा में अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश भी दिया गया है।

Read More रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश


मंगलवार 28 जनवरी को प्रेस क्लब मोतिहारी का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार भवन को विधिवत प्रेस क्लब को हस्तगत कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। 

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनकी मांग को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया। उनके इस त्वरित और सकारात्मक निर्णय पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष को आईपीआरडी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) के ग्रुप का एडमिन भी नियुक्त किया।

 इसका उद्देश्य यह बताया गया कि वास्तविक और सक्रिय पत्रकारों को ही ग्रुप से जोड़ा जा सके, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो।

बैठक में यह भी सहमति बनी कि वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति गठित की जाएगी, जो सक्रिय पत्रकारों की पहचान करेगी और आपसी समन्वय को मजबूत बनाएगी। इसके अलावा प्रत्येक माह एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें नए पत्रकारों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ समसामयिक विषयों और ‘एथिक्स ऑफ जर्नलिज्म’ पर चर्चा की जाएगी।

इस शिष्टमंडल में संजय कौशिक, राकेश कुमार, राजन दत्त द्विवेदी, नरेंद्र झा, ज्ञानेश्वर गौतम, कैलाश गुप्ता, सचिन पांडे, अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे। यह फैसला मोतिहारी की पत्रकारिता को नई दिशा और सशक्त आधार देने वाला माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER