एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार

एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार

एकतरफा प्रेम और जबरन शादी की जिद में किया था हमला, पुलिस ने दबोचा

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On



सागर सूरज
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में सोती युवती पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी प्रियांशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

IMG-20260126-WA0054
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को जिले के बाहर से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पताही थाना लाया गया, जहां उससे सघन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एकतरफा प्रेम, मोबाइल ब्लॉक किए जाने और जबरन शादी की जिद में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।


गौरतलब है कि पीड़िता द्वारा युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे वह आक्रोशित हो गया। इससे पहले यह मामला पारिवारिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जा रही थी और इसे घरेलू मामला मानकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने रात के अंधेरे में युवती पर एसिड फेंक दिया था।

10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत Read More 10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत


घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है, लेकिन चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म हैं। पीड़िता मानसिक आघात से भी गुजर रही है और उसे विशेष काउंसलिंग की आवश्यकता है।

Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand Read More Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand


इस मामले को लेकर पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि एसिड अटैक जैसे अपराध समाज के लिए कलंक हैं। आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है। साथ ही पीड़िता को हर संभव चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार Read More लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार


आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है कि एकतरफा प्रेम और अस्वीकार को हिंसा में बदलने वाली मानसिकता पर कैसे अंकुश लगाया जाए। सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में समय रहते शिकायत और पुलिस हस्तक्षेप को अनिवार्य बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बेटी को इस तरह की दरिंदगी का शिकार न होना पड़े

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER