रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

 

सागर सूरज/ विजय कुमार

 रामगढ़वा : पूर्वी चम्पारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सफलता सामने आयी है! 

सम्मान और सुशासन की नई कसौटी Read More सम्मान और सुशासन की नई कसौटी

गुप्त सूचना पर थाना व STF की संयुक्त छापेमारी में भलुवइया पुल के पास से 70 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। 

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव Read More अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

आरोपी पप्पूकुमार मिश्रा (पिता: स्व. छठू मिश्रा, सा: बलुआ थरघट्टी, थाना: पहाड़पुर, जिला: पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी) को गिरफ्तार किया गया। 

मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। यह घटना नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चम्पारण के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रग्स तस्करी के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। रामगढ़वा, घोड़ासाहन जैसे बॉर्डर इलाके नेपाल से होकर आने वाले स्मैक, ब्राउन शुगार और गांजा के हब बन चुके हैं। 

बीते महीनों में पुलिस ने कई बड़ी बरामदगी की है जैसे घोड़ा साहन में नवंबर 2025 में STF ने नेपाल बॉर्डर से 5 किलो स्मैक जब्त किया, 4 तस्कर गिरफ्तार किया था।

रामगढ़वा में अक्टूबर में 2 किलो ब्राउन शुगार बरामद, इंडो-नेपाल रूट का खुलासा भी हुआ था।

पहाड़पुर-बलुआ में दिसंबर माह में 100 ग्राम हेरोइन के साथ 3 नेपाली तस्कर पकड़े गये थे।

एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान तेज हो गयी है। बॉर्डर पर नाइट पेट्रोलिंग, ड्रोन सर्विलांस और STF की सक्रियता से तस्करी पर लगाम लग सकती है। फिर भी, नेपाल की खुली सीमा चुनौती बनी हुई।

 स्थानीय युवा नशे की चपेट में आ रहे, इस ईलाके में 70% अपराध ड्रग्स से जुड़े बताये जाते है। पकड़े गए पप्पू मिश्रा का पूर्वी-पश्चिम चम्पारण कनेक्शन बताया जाता है।

 पूछताछ में नेपाल के ताज़ा तस्करी रूट का राज खुल सकता है। एसपी ने कहा, "बॉर्डर सीलिंग और इंटेलिजेंस पर फोकस है। तस्करों को जड़ से उखाड़ेंगे।

IMG-20260123-WA0034

" जागरूकता अभियान से गांव स्तर पर नशा मुक्ति संभव है। 
घोड़ासाहन में अभी तस्करों का कई सिंडिकेट सक्रिय है जिन्हे स्थानीय पदाधिकारिओं का सहयोग भी प्राप्त है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER