कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

 

 

IMG-20260129-WA0024(1)

सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल Read More सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल

सागर सूरज

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त Read More 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटवा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण कांड का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन के साथ दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-95 के पास से तीन व्यक्तियों का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कोटवा थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई।

तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोतिहारी जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (वाहन संख्या BR01UN5944) को बरामद कर लिया। इसी क्रम में अपहरण कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
नरेश कुमार, पिता – चंद्र साह, निवासी – जगनिया, थाना – पिपरा, जिला – पूर्वी चंपारण तथा तेजस्वी राज, पिता – प्रेमचंद यादव, निवासी – जगनिया, थाना – पिपरा, जिला – पूर्वी चंपारण के रूप में की गई है।

पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से अपहृत किए गए तीनों व्यक्ति सुरक्षित बरामद किए गए हैं। बरामद व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अपहरण के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस सफल अभियान में कोटवा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER