टोल प्लाजा संचालक एवं आसपास के स्थानीय लोगों का आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग स्थानीय चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए कथित समर्थक हैं। आरोप है कि डॉ. श्रवण कुमार अपने लोगों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।
सागर सूरज
मोतिहारी। सुगौली थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर और मुंह बांधकर टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टोल प्लाजा संचालक एवं आसपास के स्थानीय लोगों का आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग स्थानीय चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए कथित समर्थक हैं। आरोप है कि डॉ. श्रवण कुमार अपने लोगों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।
बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ फास्टैग से बार-बार पैसे कटने को लेकर है। टोल संचालक के अनुसार, डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए लोग डंडों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, दूसरी ओर डॉ. श्रवण कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि उनका लोकल पास पहले से बना हुआ था, लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा पास का रिन्यूअल नहीं किया जा रहा था। स्थानीय होने के कारण उन्हें बार-बार टोल से गुजरना पड़ता है, जिससे उनके फास्टैग से पैसे कट रहे थे। इसी बात को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हुआ।
Read More मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्तडॉ. कुमार का यह भी आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पहचान से इनकार किया, जिसके बाद वह घर गए और कुछ लोगों के साथ दोबारा टोल प्लाजा पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
25 Nov 2026 11:35:07
SAGAR SURAJ
BETTIAH: Bihar’s only tiger reserve, the Valmiki Tiger Reserve (VTR) in West Champaran, is emerging as an important...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments