पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में “बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है।”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि 23 वर्षीय पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांडव का साथी कृष्ण भी गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।
Read More एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेदराजद नेता ने कहा कि यह घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई है, जहां से लेकर राज्य तक हर स्तर पर बीजेपी की सरकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक नियंत्रण के बावजूद क्या कोई दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन के पीछे राज्य की पूर्ववर्ती नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण बिहार के मजदूरों और युवाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में प्रवासी बिहारियों के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।
उन्होंने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली पुलिस अगर ‘पहचान’ के आधार पर किसी को अपराधी मानकर गोली मार देती है, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय है।
राजद की ओर से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर चोट है। उन्होंने सरकार से अविलंब न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
04 Jun 2026 13:07:52
मोतिहारी। हरसिद्धि बाजार में पुलिस और एक फल विक्रेता के बीच हुए विवाद का वायरल वीडियो पिछले कुछ दिनों से...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments