अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

नई दिल्ली। देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत और ऐहतेराम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह मुसलमानों ने ईदगाहों के साथ-साथ छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष तौर से दुआ मांगी।

people thronged to offer eid_ul_adha prayers at fatehpuri  masjid 02_52

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी पेश की गई है। कुर्बानी का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले दो सालों से ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की गई लेकिन इस बार बड़ी तादाद में मुसलमान मस्जिदों, ईदगाहों आदि में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे और दिल खोलकर कुर्बानी भी पेश कर रहे हैं।

निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया Read More निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया

राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों की तादाद में मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। दिल्ली में गत कई दिनों से जारी तेज गर्मी से आज सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Read More मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खुशनुमा मौसम में लोग बड़ी संख्या में जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए उमड़े। जामा मस्जिद के अंदर के हिस्से के साथ-साथ पूरा सेहन और बाहर सीढ़ियों एवं दीगर खाली जगहें नमाजियों से भर गईं।

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सुबह 6 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के बाद शाही इमाम ने देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर शाही इमाम ने मुसलमानों से गरीबों, मिस्कीनों पड़ोसियों, रिश्तेदारों को अपनी खुशियों में शामिल करने और सब के साथ मिलजुल कर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की।

 

उन्होंने मुसलमानों का आह्वान किया कि जानवरों की कुर्बानी करते समय अपने पड़ोसियों खासतौर से हिंदू भाइयों की भावनाओं का ख्याल रखें और उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ न होने दें। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी।

 

राजधानी की दूसरी बड़ी शाही मस्जिद फतेहपुरी में भी हजारों मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। यहां पर इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने भी मुसलमानों से संयम के साथ ईद मनाने की बात करते हुए कहा है कि अपने पड़ोसियों खासतौर से दूसरे मजहब के मानने वालों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी करते समय जानवरों को पर्दे में रखें और कुर्बानी के बाद साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

राजधानी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों ओखला, पुरानी दिल्ली के अलावा सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम, नंद नगरी, सीमापुरी, शाहदरा, खुरेजी, झील, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, मंडावली, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, ओखला,अबू फजल एनक्लेव, जामिया नगर, हजरत निजामुद्दीन, बाड़ा हिंदू राव, नबी करीम, पहाड़गंज, सदर बाजार, दक्षिण दिल्ली और बाहरी दिल्ली के गांव की पुरानी आबादियों में स्थित मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER