जम्मू में भीषण सड़क हादसा, मोतिहारी के एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, पांच घायल

जम्मू में भीषण सड़क हादसा, मोतिहारी के एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, पांच घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran” Read More A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran”

अभिराम कुमार, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड अंतर्गत जिहुली गांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को दर्शन को वैष्णो देवी गए एक परिवार के सात सदस्य सड़क हादसा का शिकार हो गए।

 

e3c4901d-ad30-4559-9c07-1b59bebe8fcf

सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल Read More सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल

 

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार

घटना में दादी व पोती की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जम्मू के एक अस्पताल में चल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, छठु मंडल सपरिवार दिल्ली गए थे।

 

जहां उनके नए घर का गृह प्रवेश था। इसके बाद परिवार के सात सदस्य वैष्णो देवी के दर्शन को रवाना हुए। जैसे ही सभी लोग जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर निकलें, एक अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी।

 

इसमें 15 वर्षीय निधि कुमारी ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि, ललिता मंडल की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों मृतक आपस में दादी पोती थी। वहीं घायल पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए जम्मू स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

फिलहाल घायलों की स्थिति का पता नहीं चल पाया है। घायलों में आदित्य कुमार, सरोज मंडल, सन्नी कुमार, संदीप कुमार एवं खोरीपाकर गांव निवासी उर्मिला देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

जम्मू स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सभी लोग जैसे ही परिसर से बाहर निकलें। एक अनियंत्रित कार ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि एक 15 वर्षीय बच्चीं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

जबकि, वृद्ध महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, सन्नाटा पसर गया। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy
Sagar Suraj  MOTIHARI: In a story that bridges continents and generations, India-born Scottish politician Prof. Dhruva Kumar is poised to...
10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत
सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल
कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी
एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार
सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम