सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

सागर सूरज /बिक्की विजेंद्र

मोतिहारी/घोड़ासहन:
भारत-नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण के ग्रामीण इलाकों में नैतिकता का संकट नए रूप में उभर रहा है। सीमावर्ती बाजारों में तेजी से फलते-फूलते तथाकथित रिसॉर्ट और फैमिली होटल अब असामाजिक गतिविधियों के अड्डे बनते जा रहे हैं।

होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई  Read More होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल  Read More नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल

इसी कड़ी में सोमवार को घोड़ासहन थाना पुलिस ने एक ऐसे रिसॉर्ट पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है।

तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने घोड़ासहन बाजार स्थित रॉयल लवली फैमिली रिसॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के पहुँचते ही वहां अफरातफरी मच गई। 

IMG-20260105-WA0056
सभी गिरफ्तार अभियुक्त

तलाशी के दौरान तीन पुरुष, दो युवतियाँ और एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। इनमें एक युवक और एक युवती अवयस्क पाए गए।

जब पुलिस ने रिसॉर्ट के पंजियों की जांच की, तो आगंतुकों का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इससे साफ जाहिर होता है कि रिसॉर्ट का संचालन नियमों की अनदेखी कर गुप्त रूप से किया जा रहा था। 

पुलिस ने मौके से संचालक सुवोध पंडित, पिता स्व. लक्ष्मण पंडित, निवासी महादेवा, थाना घोड़ासहन, को तत्काल हिरासत में ले लिया।
बरामद सभी व्यक्तियों को थाने लाया गया है, जहां उनकी पूछताछ की जा रही है। 

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रिसॉर्ट में लंबे समय से देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में ऐसे कई होटल और लॉज आर्थिक आकर्षण के नाम पर युवतियों को फँसाकर अनैतिक कार्यों में धकेल देते हैं। नेपाल सीमा से लगे होने के कारण इन स्थलों पर निगरानी कठिन हो जाती है और तस्करी या अनैतिक व्यापार जैसी गतिविधियाँ आसानी से पनपने लगती हैं l

थानाध्यक्ष ने बताया कि संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा सभी संबंधों की कानूनी जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के अन्य रिसॉर्ट और लॉज पर भी पुलिस अब सघन जांच अभियान चलाएगी।

यह कार्रवाई सिर्फ एक रिसॉर्ट का मामला नहीं, बल्कि गिरती सामाजिक और नैतिक मूल्यों पर करारा सवाल है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER