मोतिहारी में टूटकर गिरा मंदिर का छज्जा, दबने से बच्ची की मौत, मची अफरातफरी

मोतिहारी में टूटकर गिरा मंदिर का छज्जा, दबने से बच्ची की मौत, मची अफरातफरी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

शशिरंजन सिंह, पताही (मोतिहारी)। पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदी गांव स्थित मंदिर के गेट का छज्जा गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

75

मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सुदीप कुमार झा की पुत्री प्रियसी कुमारी के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी और घर में तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने घर के समीप मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में जा रही थी, इस बीच यह हादसा हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार Read More एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार

ग्रामीणों ने आननफानन में मलबे से बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना से घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। मां नेहा झा बार-बार अपनी पुत्री को याद कर बेहोश हो जा रही है।

Smridhi Yatra : Order in Motion Read More Smridhi Yatra : Order in Motion

दादी का भी रो-रोकर कर बुरा हाल है। घटना बुधवार की शाम की है। मंदिर जाने के क्रम में यह बड़ा हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुंचकर मामले की जांच की।

परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद हम लोग वापस लौट आएं।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy
Sagar Suraj  MOTIHARI: In a story that bridges continents and generations, India-born Scottish politician Prof. Dhruva Kumar is poised to...
10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत
सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल
कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी
एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार
सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम