पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी

पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

बीएनएम

मोतिहारी। शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस टुवर्ड्स सिटीजंस विषय पर शनिवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।

IMG-20260110-WA0103

Smridhi Yatra : Order in Motion Read More Smridhi Yatra : Order in Motion

उक्त कार्यशाला का शुभारंभ चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरि किशोर राय, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह, मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अंगद सिंह, जिला विधिक संघ के सचिव राजीव द्विवेदी, महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Read More रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा Read More पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा

इसके पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मृगेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत अपने कक्ष में अंगवस्त्र और पौधा देकर किया। चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया साथ ही उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स, अधिवक्ताओं एवं व्यवसायियों से पुलिस से ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहकर समाज में सुधार लाने की अपील भी की।

जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक के द्वारा कैसे बेहतर पुलिसिंग की जा सकती है। उन्होंने संक्षेप में ही जिले में आम नागरिकों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की भी चर्चा की तथा लोगों को पुलिस तक पहुंचने में नहीं डरने की सलाह दी।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह ने सभी अतिथियों का अपने संगठन के माध्यम से स्वागत किया। मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अंगद सिंह ने अपने संगठन के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों से सबको अवगत कराया।

पूर्वी चंपारण विधिक संघ के सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस और अधिवक्ता के सहयोग से ही आम नागरिकों को न्याय मिल सकता है। कार्यशाला में अधिवक्ता दक्ष ने पीपीटी प्रेजेंशन के माध्यम से अनेक जरूरी अधिकारों से लोगों को अवगत कराया। वहीं डॉ. आशुतोष कुमार ने भी डॉक्टर्स की समस्याओं से उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया।

मौके पर डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. परवेज अजीज, अधिवक्ता राकेश सिंहा, प्रमोद शंकर सिंह, पप्पू दुबे, डॉ. के.के कृष्णा सहित एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से अनेक प्रश्न पूछे। वहीं डीआईजी हरि किशोर राय एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भी काफी सहजता से सभी के प्रश्नों का जवाब दिया।

महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और आम नागरिकों के बीच की दूरी घटेगी। कार्यशाला में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर, ढाका डीएसपी उदय शंकर, यातायात डीएसपी उमेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार, यातायात डीएसपी, बगहा, राजेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ रामनगर, रागिनी कुमारी प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. कुणाल कृष्णा, श्यामबाबू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER