पेट्रोल व डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा

पेट्रोल व डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। अतंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उछलकर फिर 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

16petrol1_816

बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई थी, लेकिन कच्चे तेल के दाम में फिर उछाल देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 4.14 फीसदी की बढ़त के साथ 92.84 डॉलर प्रति बैरल पर है।

इसी तरह यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 86.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER