मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच नियुक्त हुए दक्षिण अफ्रिका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच नियुक्त हुए दक्षिण अफ्रिका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया भर में अपनी विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी।

mark boucher_head coach_mumbai indians_243

मार्क बाउचर का विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है। एक विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड है।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

रिटायरमेंट के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटन्सके कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते।

2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 T20 मैचों में जीत हासिल की।

बाउचर की नियुक्ति पर आकाश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने कहा, मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।

मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं, मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, बाउचर ने कहा, मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में, एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है।

मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और मैं इस यूनिट में अपना योगदान देने को तैयार हूं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER