#Love Jihad: पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया: मुस्लिम युवक से शादी करने पर तोड़ा रिश्ता

#Love Jihad: पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया: मुस्लिम युवक से शादी करने पर तोड़ा रिश्ता

बेटी बोली- पति के साथ ही रहूंगी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को कफन ओढ़ा दिया। कहा कि वो उनके लिए मर गई। ये सब थाने में पुलिस के सामने हुआ। जिसका वीडियो भी सामने आया है

IMG_20230627_091457

ध्यप्रदेश के मंदसौर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को कफन ओढ़ा दिया। कहा कि वो उनके लिए मर गई। ये सब थाने में पुलिस के सामने हुआ। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल

दरअसल, लड़की ने मुस्लिम युवक से लव मैरिज कर ली। परिवार ने उसे पुलिस की मौजूदगी में घर लौटने के लिए समझाया, लेकिन उसने अपने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई।
बेटी का जवाब सुनकर पिता ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए। ये घटनाक्रम रविवार का है, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। मामला जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कयामपुर गांव का है।
यहां रहने वाली हिंदू युवती करीब एक साल पहले अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नाहरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।
इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी। पुलिस ने लड़की का पता लगाया और बयान लेने के लिए उसे थाने बुलाया था।
थाने में युवती को कफन ओढ़ाने का वीडियो बनने और वायरल होने को एसपी अनुराग सुजानिया ने स्टाफ की लापरवाही माना है।
उन्होंने नाहरगढ़ थाने के एसआई जगदीश ठाकुर, आरक्षक महेंद्र और भावना नागदा को लाइन अटैच कर दिया है।

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार Read More लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

लड़की बोली- पति के साथ ही रहूंगी
पुलिस के मुताबिक, परिजनों को बेटी के मुस्लिम युवक से शादी करने पर ऐतराज था। उन्होंने थाने में ही पुलिसकर्मियों के सामने एक बार फिर उसे समझाया। सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई भी दी। उसे घर वापस लौटने के लिए बहुत मनाया, लेकिन वह परिवार के साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई।

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

युवती ने अपने पति साहिल निवासी संजीत नाका, मंदसौर के साथ ही रहने की बात कही। उसने कहा- मैंने साहिल से लव मैरिज कर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। अब मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।

पिता ने कहा- मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ रही थी। साल भर पहले वह कॉलेज जाते वक्त अचानक लापता हो गई। उसका अपहरण हुआ या वह किसी के साथ चली गई, कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मेहनत कर उसकी लोकेशन निकाली। थाने में उसने कहा कि वह मुस्लिम युवक से प्यार करती है।

युवती के बयान से निराश होकर उसके पिता ने थाने में ही बेटी को कफन का सफेद कपड़ा ओढ़ा दिया। उसे माला पहनाकर पिता ने कहा- आज के बाद बेटी हमारे लिए मर चुकी हैं। इसके बाद युवती अपने पति के साथ चली गई। थाने में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो किसी परिजन ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER