
सीतामढ़ी में शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ा है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले पुपरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की रात जैसे ही गांव के लोगों ने दोनों को एक साथ पकड़ा, उनकी क्लास लेनी शुरू कर दी। गांव के बुजुर्गों के कहने पर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुपरी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रेमिका दो बच्चे की मां है
बताया जा रहा है की दोनों शादी शुदा और बच्चे वाले हैं। बावजूद गांव में महिला के घर में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। मो. इसराफिल की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। उसे एक लड़का भी है। जबकि उसकी प्रेमिका दो बच्चे की मां है।
Read More हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 11 गिरफ्तार दोनों में आपसी तालमेल काफी समय से चला आ रहा है। देर रात को इसराफिल को उसकी प्रेमिका के घर में देख मोहल्ले लोगों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
महिला इसराफिल से शादी कर लेने पर आमादा है। वहीं इसराफिल की दूसरी पत्नी पति के बारे में सुनकर पहली वाली मायके से पहुंच गई और हंगामा होने लगा। इसराफिल की पत्नी ने स्थानीय पुपरी थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारप्रेमिका महिला का पति के आने का इंतजार में पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है की सभी को एक साथ बैठाने के बाद फैसला किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments