#UP News: मां को बचाने के लिए 3KM दौड़कर थाने पहुंचा:पुलिस से बोला-अंकल मेरी मम्मी को बचा लो, पापा बेल्ट से पीट रहे हैं

#UP News: मां को बचाने के लिए 3KM दौड़कर थाने पहुंचा:पुलिस से बोला-अंकल मेरी मम्मी को बचा लो, पापा बेल्ट से पीट रहे हैं

पुलिस ने समझौता कराकर घर भेजा, थाली उठाकर फेंक दी, फूंकनी से पीटा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आगरा में एक 11 साल का बच्चा दौड़ते हुए 3 किमी दूर बिसौनी थाने पहुंचा। हांफते हुए पुलिस ने बोला, ''अंकल पापा मम्मी को मार रहे हैं। उन्हें बचा लो।'' यह सुनते ही पुलिस ने बच्चे किशन को कुर्सी पर बैठाया और पूरा मामला समझा।

WhatsApp Image 2023-06-28 at 3.57.56 PM

आगरा में एक 11 साल का बच्चा दौड़ते हुए 3 किमी दूर बिसौनी थाने पहुंचा। हांफते हुए पुलिस ने बोला, ''अंकल पापा मम्मी को मार रहे हैं। उन्हें बचा लो।'' यह सुनते ही पुलिस ने बच्चे किशन को कुर्सी पर बैठाया और पूरा मामला समझा।

बच्चे ने पुलिस को बताया, "नशे में पापा रोज मम्मी को पीटते हैं। वह पीट रहे थे, तो मैंने रोकने की कोशिश की। लेकिन, पापा ने मुझे भी धक्का दे दिया। इस पर मैं मां को बचाने के लिए भागकर आपके पास आया हूं।" घटना सोमवार शाम को बाह तहसील के जेवरा गांव की है।

थाली उठाकर फेंक दी, फूंकनी से पीटा
इसके बाद पुलिस बच्चे को लेकर घर पहुंची। उसके पिता को थाने ले आई। थोड़ी देर में पत्नी भी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि शाम को पति हरिओम ने घर में खाने की थाली फेंक दी। जब उसने इसका विरोध किया तो चूल्हे के पास रखी फूंकनी उठाकर पिटाई कर दी। पति आए दिन मारपीट करते हैं।

पुलिस ने समझौता कराकर घर भेजा
थाने में पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद को समझा और दोनों को समझाया। घंटे भर की बातचीत के बाद दोनों ने भविष्य में झगड़ा न करने की बात कबूल की। पुलिस ने पति को भविष्य में मारपीट न करने की चेतावनी दी और छोड़ दिया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया, बच्चे ने मेरे पास आकर अपने पापा की शिकायत की। मैंने उससे पूरा मामला समझा। बच्चे के साथ पुलिस को भेजा और पिता को थाने में लाया गया। जब मां भी थाने पहुंची तो पिता को समझाया गया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता कराया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER