#Motihari News: फंदे से लटका मिला केंद्रीय कारा की महिला कक्षपाल का शव, एफएसएल की टीम ने मामले में जुटाए साक्ष्य

#Motihari News: फंदे से लटका मिला केंद्रीय कारा की महिला कक्षपाल का शव, एफएसएल की टीम ने मामले में जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने सेलफोन किया जब्त, जांच शुरू की गई, दो वर्षों से मोतिहारी केंद्रीय कारा में थी तैनाती

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी सेंट्रल जेल में कार्यरत एक महिला सिपाही का शव बरामद किया गया है। महिला सिपाही की पहचान किरण कुमारी के तौर पर हुई है। उसका शव अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला

WhatsApp Image 2023-06-28 at 4.11.04 PM

मोतिहारी केंद्रीय कारा में तैनात महिला कक्षपाल का कमरे में फंदे से लटका एक महिला कक्षपाल का शव मिला है। मृतका कक्षपाल सिवान जिला के दारौंदा थाना क्षेत्र के मनछा गांव निवासी रामेश्वर यादव की 27 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी थी। वह दो वर्षों से मोतिहारी केंद्रीय कारा में तैनात थी। जेल प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को कक्षपाल की मौत की सूचना दी गई जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी मणीभूषण प्रसाद को भेजा गया। इसके साथ ही नगर थाना व कक्षपाल के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचते ही एफएसएल की टीम को सूचना दिया। मुजफ्फरपुर से एफएसएल की दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य संग्रह किया। केंद्रीय कारा में तैनात अन्य कक्षपाल ने बताया कि किरण कुमारी सुबह छह बजे ड्यूटी कर वापस आई थी। वहीं उसके साथ रहनेवाली महिला कक्षपाल सुबह में उसके साथ नास्ता कर ड्यूटी पर चली गई। कुछ देर बाद अन्य महिला कक्षपाल व दूध देनेवाला ग्वाला पहुंचा तो किरण ने दरवाजा नहीं खोला। तब जेल के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने महिला कक्षपाल किरण कुमारी का मोबाइल जब्त कर लिया है।

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER