जानलेवा इश्क: गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट लौटाया तो प्रेमी ने किया सुसाइड

जानलेवा इश्क: गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट लौटाया तो प्रेमी ने किया सुसाइड

झांसी में ब्रेकअप कर तोड़ दिया था रिश्ता; पूरी तनख्वाह उसी पर लुटाता था युवक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
झांसी में एक प्रेमी को अपने प्रेमिका से प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था। लेकिन, लड़की ने कुछ दिन पहले उससे ब्रेकअप कर अपने प्रेमी से सारा रिश्ता तोड़ दिया था। उसने सारे गिफ्ट भी प्रेमी को लौटा दिए थे। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

झांसी में एक प्रेमी को अपने प्रेमिका से प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था। लेकिन, लड़की ने कुछ दिन पहले उससे ब्रेकअप कर अपने प्रेमी से सारा रिश्ता तोड़ दिया था। उसने सारे गिफ्ट भी प्रेमी को लौटा दिए थे। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ज्वेलरी शॉप में करता था जॉब

महानगर के उन्नाव गेट स्थित मेवातीपुरा निवासी वीरू वर्मा ने बताया, "मेरा बेटा दिव्यांशु वर्मा उर्फ लव (22) मानिक चौक पर एक ज्वेलरी शॉप में जॉब करता था। उसके नगरा की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। दोनों देर रात 2-2 बजे तक बात किया करते थे। पढ़ाई से लेकर कपड़े और अन्य खर्चे बेटा लड़की को देता था। पूरी वेतन उसी पर ही लुटा देता था। वेतन के अलावा भी वह घर से पैसा लिया करता था।"

कमरे में बंद होकर दुपट्टा से लगाई फांसी

पिता ने आगे बताया, "मैं और दो बेटे काम पर चले गए। घर पर लव, उसकी मां सुमन और बहू थी। सुमन ने बेटे को खाना खाने के लिए कहा तो वह बोला बिरयानी लेकर आया हूं। इसके बाद उसने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए। थोड़ी देर बाद सुमन के आवाज लगाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने मुझे फोन कर जानकारी दी।

इसके बाद मंझला बेटा अंशुल वर्मा घर पहुंच गया। उसने आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो लव पंखे पर दुपट्टा से फंदा बनाकर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने लव वर्मा को मृत घोषित कर दिया।"

गिफ्ट के लौटाए कपड़े पलंग पर पड़े थे
पिता ने आगे बताया, "कुछ समय से उस लड़की ने लव से बातचीत करना बंद कर दिया था। उसने गिफ्ट में दिए कपड़े भी पहनकर लौटा दिए थे। प्यार में मिला धोखा लव सह नहीं पाया और डिप्रेशन में रहने लगा था। सुसाइड करने से पहले लव वर्मा ने प्रेमिका द्वारा लौटाए गए कपड़ों को खोला। सुसाइड के बाद कपड़े पलंग पर पड़े हुए मिले। उसका मोबाइल अभी लॉक है।

इसमें साथ में केक काटने से लेकर अन्य सबूत भी मिलने की संभावना है। पिता ने कहा कि बेटे के सुसाइड करने के बाद ही उनको लड़की का मैटर पता चला है। लव अपनी भाभी को सारी बात शेयर करता था, लेकिन उसने सुसाइड वाली बात उनसे शेयर नहीं की। घटना के बाद से लड़की का नंबर भी बंद आ रहा है। हम लोग अंतिम संस्कार के बाद लड़की के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर देंगे।"

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी। 71वीं वाहिनी एसएसबी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत समवाय मुख्यालय महुआवा को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक से अफीम...
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case
ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER