सास-बहू के झगड़े में गई तीन की जान, सिरफिरे युवक ने क्रोध में आकर किया मर्डर, दो ने मौके पर ही दम तोड़ा, जूली की चल रहीं थीं सांसे

सास-बहू के झगड़े में गई तीन की जान, सिरफिरे युवक ने क्रोध में आकर किया मर्डर, दो ने मौके पर ही दम तोड़ा, जूली की चल रहीं थीं सांसे

मां ने कहा- मेरी बेइज्जती हुई, बेटे ने पत्नी, साला और साली की गोली मारकर कर दी हत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुरैना मैं एक सिरफिरे युवक ने क्रोध में आकर पत्नी, साला और साली की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका साला और साली दोनों उसकी पत्नी और उसकी मां के बीच होने वाली लड़ाई को सुलझाने आए थे। वापसी में तीनों बागचीनी बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, उसी समय युवक गुस्से में पहुंचा और उसने कट्टे से ताबड़तोड़ पांच फायर किए तथा तीनों की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी।

मुरैना मैं एक सिरफिरे युवक ने क्रोध में आकर पत्नी, साला और साली की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका साला और साली दोनों उसकी पत्नी और उसकी मां के बीच होने वाली लड़ाई को सुलझाने आए थे। वापसी में तीनों बागचीनी बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, उसी समय युवक गुस्से में पहुंचा और उसने कट्टे से ताबड़तोड़ पांच फायर किए तथा तीनों की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह 11 बजे के लगभग की है। बताया जा रहा है कि सास-बहू के विवाद को सुलझाने के लिए बहू ने अपने भाई और बहन को बुलाया था। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बता दें कि, आरोपी त्रिलोकी परमार की शादी भिंड की अटेर निवासी राखी से हुई थी। राखी की अपनी सास से आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। राखी ने अपने भाई युवराज तथा बड़ी बहन जूली को फोन करके अपनी सास द्वारा आए दिन झगड़ा करने तथा मारपीट करने की बात कही। इस पर उसका भाई युवराज तथा बड़ी बहन जूली उसे बागचीनी पहुंचे। वहां उन्होंने राखी की सास से बात की तथा बात करते-करते नौबत झगड़े पर उतर आई । उस वक्त त्रिलोकी परमार घर पर नहीं था। वह कहीं बाजार गया हुआ था।

दोनों बहन व भाई के घर से निकलने के बाद मां ने त्रिलोकी को फोन किया कि उसके साले और साली ने उसकी बहुत बेइज्जती की है। यह बात त्रिलोकी को नागवार गुजरी और वह गुस्से से आग बबूला हो उठा। वह गुस्से में घर आया लेकिन घर पर तीनों लोग उसे नहीं मिले। घर पर न मिलने पर वह तुरंत बस स्टैंड पहुंचा। बस स्टैंड पर तीनों बस का इंतजार कर रहे थे। उसने वहां जाते ही ताबड़तोड़ तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। कट्टे से गोली मारकर उसने तीनों की हत्या कर दी।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ Read More दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’

दो ने मौके पर ही दम तोड़ा, जूली की चल रहीं थीं सांसे

बागचीनी बस स्टैंड पर गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया था। इसी दौरान आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जूली की सांसें चल रहीं थी । इसके बाद थाने का सिपाही और एक युवक उसे एंबुलेंस लेकर मुरैना जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी भी रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन ने जूली के गले के उस भाग को देखा जहां गोली लगी थी, उसके बाद लाश का एक्स-रे कराया गया। उसके बाद शव को पीएम आवास भिजवा दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भी बागचीनी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में फोर्स को लगा दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER