साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

IMG-20260101-WA0106

सागर सूरज

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी साईबर थाना पुलिस ने साईबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें बताया गया था कि एक साईबर अपराधी एटीएम से ठगी के पैसे निकालने के लिए तुरकौलिया बाजार पहुंचा है। 

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार Read More एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) अभिनय परासर के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने तुरकौलिया थानांतर्गत शंकरसरैया पुल के पास से आरोपी तनवीर आलम उर्फ हैदर, निवासी शंकरसरैया मुंशीईनार को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड निवासी साईबर अपराधी मयंक भास्कर के साथ मिलकर ठगी के पैसों की निकासी करता था।

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार Read More लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

इसके लिए वह बैंक खाता, एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था तथा बदले में 14 प्रतिशत कमीशन पाता था।तकनीकी जांच के दौरान तनवीर आलम के मोबाइल में “BANK ACCOUNT SELLER SIM CARD” नामक टेलीग्राम ग्रुप मिला, जिसमें फर्जी खातों और सिम की खरीद–फरोख्त होती थी।

मोबाइल में तीन व्हाट्सएप अकाउंट पाए गए, जिनसे विदेशी,खासकर पाकिस्तान,के नंबर्स से साइबर अपराध संबंधी चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिले हैं।आरोपी की निशानदेही पर छतौनी स्थित भवानी होटल में छापामारी कर पीओएस मशीन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक सहित कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए।साईबर थाना में कांड संख्या 210/25 दर्ज कर आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धाराएं 66C और 66D के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब झारखंड कनेक्शन सहित पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस अभियान में साईबर थाना की टीम ने तत्परता और तकनीकी दक्षता दोनों का परिचय दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER