हरसिद्धि रौशन हॉस्पिटल के चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर पाँच साल तक संबंध रखने का आरोप

हरसिद्धि रौशन हॉस्पिटल के चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर पाँच साल तक संबंध रखने का आरोप

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में संचालित रौशन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर पाँच वर्षों तक शारीरिक व मानसिक शोषण करने और बाद में दहेज की माँग कर अपनाने से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर दर्ज होते ही चिकित्सक रौशन हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार बताया जा रहा है।
 
IMG_20260112_141401
पीड़िता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसके अनुसार, करीब पाँच वर्ष पूर्व उसकी बहन की बताया गया है कि हरसिद्धि बाजार स्थित रौशन हॉस्पिटल में एक सर्जरी हुई थी। इसी दौरान उसका संपर्क चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार से हुआ, जिसने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि डॉ. नीरज कुमार मूल रूप से दूधही का निवासी है और उसे नेपाल, रामनगर सहित कई अन्य स्थानों पर अपने साथ रखता रहा। युवती ने यह भी बताया कि करीब आठ माह पूर्व रौशन हॉस्पिटल में उससे शादी की गई और इसके बाद विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद उसे छपवा लाकर छोड़ दिया गया।
जब पीड़िता ने चिकित्सक से उसे अपने घर ले जाने की बात कही तो आरोप है कि डॉ. नीरज कुमार, उसके पिता मुख्तार साहनी, भाई अरविंद कुमार, बहन आरती कुमारी एवं मां ने दहेज में 10 लाख रुपये और एक वाहन की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे रखने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि चिकित्सक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से डॉ. नीरज कुमार रौशन हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार हैं। हरसिद्धि थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा गांव स्थित मदरसा में रविवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई से...
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार
निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया
रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश
मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग
एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER