हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 11 गिरफ्तार
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया।
मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉडों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि दो साइबर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराध से जुड़े आरोपी नीरज चौधरी और सिकंदर कुमार थाना क्षेत्र के दुदही गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर हरसिद्धि थाना पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव में छापेमारी करने पहुंची।
पुलिस ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और हंगामे का फायदा उठाकर दोनों साइबर आरोपियों को छुड़ाकर फरार करा दिया।

हमले में सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, फूल कुमार और शालू कुमारी समेत कुल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और आरोपियों को भगाने के मामले में करीब दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार साइबर अपराधियों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
27 May 2026 22:16:19
Sagar Suraj
Motihari: The open border between India and Nepal has long symbolized friendship, trade, education, and cultural unity.
Thousands...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments