मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में

मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। होली पर्व को देखते हुए मोतिहारी में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार देर शाम पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित सिमरन होटल में अचानक छापेमारी की, जहां शराब पार्टी की तैयारी का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

 

IMG_20260302_130455
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में शराब पार्टी आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही एएसपी हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 301 में पहुंची, जहां पार्टी की पूरी तैयारी की गई थी।
कमरे के भीतर टेबल पर अंडा, मीट और चावल की प्लेटें रखी मिलीं, जबकि शराब पीने के लिए ग्लास भी सजाए गए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पार्टी शुरू होने वाली थी, लेकिन टीम की त्वरित कार्रवाई से पूरी योजना विफल हो गई। मौके से होटल संचालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। बरामद पैसे के स्रोत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं और उनके कॉल डिटेल्स तथा चैट की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और क्या होटल में पहले भी इस तरह की पार्टियां आयोजित होती रही हैं।
छापेमारी के दौरान होटल के अन्य कमरों की भी जांच की गई, हालांकि वहां से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में शहर के अन्य होटल, लॉज और ढाबों में भी इसी तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी।

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER