होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले 37 प्रशिक्षु सिपाहियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आगामी होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से की गई है।
दरअसल, बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र मोतिहारी के इन प्रशिक्षु सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति जिले के विभिन्न थानों में की गई थी, लेकिन 2 मार्च 2026 को हुई औचक उपस्थिति जांच के दौरान ये सभी सिपाही अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस कृत्य को बेहद गंभीर माना है क्योंकि होली जैसे संवेदनशील त्योहार के दौरान ड्यूटी से गायब रहना न केवल वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। निलंबन की अवधि के दौरान इन सभी सिपाहियों को केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा।
इसके साथ ही, विभाग ने इन सभी 37 प्रशिक्षु सिपाहियों को कड़ी चेतावनी देते हुए 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
12 Apr 2026 16:27:54
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम





Comments