सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रनगति बनाए रखी। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 43 रनों की अहम पारी खेली, हालांकि वह रन आउट हो गए। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने शानदार डायरेक्ट थ्रो से उन्हें पवेलियन भेजा।
तिलक वर्मा ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए और अपनी पारी में तीन छक्के लगाए, लेकिन 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सूर्यकुमार यादव को 11 रन और ईशान किशन को 39 रन पर आउट किया। वहीं विल जैक्स ने संजू सैमसन को 89 रन और अभिषेक शर्मा को 9 रन पर पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अब इंग्लैंड के सामने 254 रनों का कठिन लक्ष्य है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
27 May 2026 22:16:19
Sagar Suraj
Motihari: The open border between India and Nepal has long symbolized friendship, trade, education, and cultural unity.
Thousands...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments