रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
अरेराज। रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अरेराज अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अंजली शर्मा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।
इस फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित, अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी सहित गोविंदगंज थाना की पुलिस टीम भी शामिल रही। सभी अधिकारियों और जवानों ने मिलकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत ऐतिहासिक बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बहादुरपुर, योगियार जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरकर बलहा चौक तक पहुँचा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए आम लोगों से संवाद भी किया।
अनुमंडल पदाधिकारी अंजली शर्मा ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
वहीं, एसडीपीओ रवि कुमार ने पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की।

प्रशासन की इस सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बना है, वहीं आम लोगों के बीच सुरक्षा और भरोसा बढ़ा है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
22 May 2026 11:49:00
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments