मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

image_1768821263485
सागर सूरज
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।

लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक विद्यालय के समीप 25 वर्षीय युवक सुमन कुमार उर्फ विक्की को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल सुमन को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महुआवा थाना क्षेत्र के कटगेनवा गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",


पुलिस के अनुसार, सुमन एक दिन पहले ममहर धपहर गांव गया था और मंगलवार सुबह घर लौटते समय उस पर हमला किया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक का आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ मुफस्सिल, महुआवा और लखौरा थाना सहित कई थानों में लूट और चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस इस घटना को पुरानी आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए


मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि घटना से ठीक एक दिन पहले घोड़ासहन पुलिस ने सुमन को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया था। थाने में पूछताछ और क्रिमिनल परेड के बाद उसे सोमवार शाम रिहा कर दिया गया था।

मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त Read More मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त


घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडे के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी शुरू की, जिसके दौरान दो मुख्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अपराधियों के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिल रहे हैं।


इस अभियान में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह सहित SDPO, DIU और संबंधित थानों के SHO की संयुक्त टीम लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इधर, स्कूल और रिहायशी इलाके के पास हुई इस गोलीबारी से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस हथियारों की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Screenshot_2026-01-19-14-20-58-83_7352322957d4404136654ef4adb64504

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER