मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी
एसएस केमिकल के मालिक सतीश चंद्र चौधरी दबोचे गए, 10 मौतों वाले सिंडिकेट की परतें खुलनी शुरू
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। जहरीली स्प्रिट से 10 लोगों की मौत वाले चर्चित शराब कांड में मोतिहारी एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच टीम ने गाजियाबाद से एसएस केमिकल कंपनी के मालिक सतीश चंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी कंपनी से जहरीली स्प्रिट की खेप बिहार भेजी गई थी, जिसे मुख्य शराब कारोबारी लवकुश यादव तक पहुंचाया गया। लवकुश की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में गाजियाबाद फैक्ट्री और सप्लाई रूट का खुलासा हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतीश चंद्र चौधरी ने ही जहरीली स्प्रिट की सप्लाई कर पूरे नेटवर्क को सक्रिय रखा। इसी स्प्रिट से तैयार शराब रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में बेची गई, जिसके सेवन से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब एसआईटी कंपनी के बिल, ट्रांसपोर्ट रूट, भुगतान नेटवर्क और फर्जी दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है। आशंका है कि यह सिंडिकेट बिहार, यूपी और हरियाणा तक फैला हो सकता है।
एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चल रही जांच ने पूरे जहरीली शराब सिंडिकेट की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिनमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और स्थानीय कारोबारी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को पूरे कांड का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि अब फैक्ट्री से गांवों तक जहरीली स्प्रिट पहुंचाने की पूरी चेन पुलिस के हाथ लगती दिख रही है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
22 May 2026 11:49:00
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम




Comments