अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक और चारित्रिक विकास में अभिभावकों व शिक्षकों की संयुक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर, अरेराज की प्रधानाचार्या सह संकुल प्रमुख प्रियंका प्रीति ने कहा कि परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला है और मां उनकी पहली शिक्षिका होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार और अनुशासित आचरण देना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव उत्तम अग्रवाल तथा समिति सदस्य ललन प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय विकास और शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अभिभावकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कुछ बिंदुओं पर अभिभावकों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं, जिन पर प्रधानाचार्य ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य सत्येन्द्र कुमार ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। मौके पर राजकुमार गुप्ता, नगीना यादव, समीर कुमार वर्मा, सरयुग प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, विश्वंभर पांडेय, जन्मेजय चौबे, सुनील कुमार, अनुपम अग्रवाल समेत सैकड़ों अभिभावक और विद्यालय के सभी आचार्य मौजूद रहे।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
28 Apr 2026 10:17:28
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments