विद्या के मंदिर में शिक्षकों द्वारा किया गया घिनौना हरकत सरस्वती पूजा के अवसर पर लगवाए गए बार बालाओं के ठुमके
अभिराम कुमार
पताही।प्रखंड स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर जहां बच्चों विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा अर्चना कर रहे थे। वही पूजा अर्चना के बाद मध्य रात्रि आर्केस्ट्रा डांसर के द्वारा कर रहे डांस का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में आर्केस्ट्रा डांसर अश्लील गाना पर थिरकती दिख रही है और वहां इकट्ठे हुए ग्रामीण एवं स्कूली छात्र का भीड़ उसका आनंद उठा रही थी।
आर्केस्ट्रा डांस का वायरल वीडियो से स्पष्ट होता है कि पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनफरवा कि ये वीडियो है लेकिन दीवाल पर लिखा हुआ शब्द ये बताने के लिए काफी है कि ये वीडियो उच्च विद्यालय नॉनफरवा का ही है। बताया जा रहा है कि पताही प्रखंड के नोनफरवा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। जिसके लिए पूजा के साथ-साथ मस्ती का भी पूरा व्यवस्था किया गया था, जैसे हीं रात हुई विद्यालय कंपाउंड डीजे पर बज रहे गानों से गूंज उठा , उसके बाद स्कूल के बरामदे पर ही आर्केस्ट्रा डांसरों का अश्लील डांस शुरु हो जाता है। जिसकी रिकॉर्डिंग भी वहां मौजूद बच्चे और लोग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इस डांस के दौरान गाने के फरमाईशी डांस को लेकर लुत्फ उठा रहे लोग आपस में हीं उलझ गए, जिसमें कई लोगों को चोट लगी है। स्थानीय थाना को इन सारे मामलों की जानकारी नहीं है, हालांकि विद्या के मंदिर में हुए इस घिनौने हरकत की जानकारी विद्यालय के शिक्षकों को है। या नहीं जब भी मामले की जानकारी लेने के लिए माध्यमिक उच्च विद्यालय नोनफरवा विद्यालय के हेडमास्टर शशिकांत घर के नंबर पर बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन उठाना वाजिब नहीं समझा। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कल्पना कुमारी के भी नंबर पर बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन उठाना वाजिब नहीं समझा। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि रात्रि में कोई ऐसी सूचना मुझे नहीं मिली डीजे पर आर्केस्ट्रा डांस होने की सूचना सुबह में प्राप्त हुई है जांच कर उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments