रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

IMG-20260111-WA0112

सागर सूरज/ अमलेश कुमार

रक्सौल : बिहार के रक्सौल शहर में आयकर विभाग ने प्रमुख व्यवसायी मोहम्मद कलीम के 16 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी Read More नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

 शनिवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में शुरू हुई यह कार्रवाई रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित Read More 80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित

IMG-20260111-WA0113

तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

आयकर अधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद से लक्ष्मीपुर बाइक शोरूम, पंकज सिनेमा चौक ज्वेलरी शोरूम, आदापुर थाना क्षेत्र के पैतृक घर, अल्ट्रासाउंड सेंटर और अन्य प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड व बही-खातों की बारीकी से छानबीन की l 

पटना, मुजफ्फरपुर और झारखंड से पहुंची आयकर टीम ने करीब एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ अचानक दबिश दी। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छापेमारी आयकर फाइलिंग में गड़बड़ी व टैक्स चोरी के संदेह में की गई है। 

अधिकारियों ने व्यवसायी कलीम, उनके परिवारजनों व कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की तथा संपत्ति, आय-व्यय के पुराने रिकॉर्ड जब्त किए।

 रक्सौल मुख्य पथ पर स्थित तनिष्क शोरूम व हीरो होंडा आउटलेट सहित सभी जगहों को घेर लिया गया।

शहर में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। व्यापारिक समुदाय में बेचैनी फैल गई, क्योंकि कलीम रक्सौल के चर्चित कारोबारी हैं।
 स्थानीय लोग अफवाहों के भंवर में उलझे हुए हैं, लेकिन आयकर विभाग ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 

सूत्र बताते हैं कि जांच में करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चल सकता है। कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, मगर अधिकारी रक्सौल में कैंप किए हुए हैं।

यह घटना बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में की गयी है इस लिए चर्चाओ क़ा बाजार गर्म है।

 पूर्व में रक्सौल में ED जैसी एजेंसियों की कार्रवाइयां हो चुकी हैं, लेकिन यह आयकर विभाग की स्वतंत्र जांच है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER