हॉलीवुड में डेब्यू को लिए तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

हॉलीवुड में डेब्यू को लिए तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट एक तरफ जहां अपनी हालिया रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब उनकी एक और नई फिल्म का ऐलान हुआ है। इस नई फिल्म के जरिये आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । इस फिल्म का नाम होगा 'हार्ट ऑफ़ स्टोन'।फिल्म में आलिया भट्ट मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

 

alia_511

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य



'हार्ट ऑफ स्टोन' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का डायरेक्शन टॉम हार्पर करने जा रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में गल गडोट एक जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि आलिया भट्ट के किरदार के बारे में अभी तक सस्पेंस बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, लेकिन आलिया भट्ट टीम को कब से ज्वाइन करेंगी इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल आलिया के हॉलीवुड डेब्यू करने से आलिया के साथ -साथ उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' के अलावा आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'आरआरआर' , ब्रह्मास्त्र ,डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार Read More लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER