राज्यस्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेगी तिरहुत हाई स्कूल मेहसी की टीम
अमितेश कुमार, रवि, चकिया (मोतिहारी)। पाटलीपुत्रा खेल परिसर, पटना में अगले माह होने वाली स्कूली अंडर-17 राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तिरहुत हाई स्कूल, मेहसी की टीम पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेगी।

नंद हाई स्कूल, सुगौली को 7-1 से हराकर तिरहुत हाई स्कूल, मेहसी की टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियागिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।
खेल के शुरूआत से ही मेहसी की टीम हमलावार रही। इसका फायदा भी मिला। सुगौली टीम के गोलपोस्ट पर लगातार हमला कर मेहसी की टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों के हौसले पस्त कर दिए।
पूरे मैच में सुगौली की टीम बैकफूट पर रही। हालांकि, एक गोल कर स्कोर का अंतर कम किया। यह गोल खेल के दूसरे हॉफ में हुआ।
तिरहुत उच्च विद्यालय के खेल शिक्षक सह कोच डॉ. रामप्रवेश यादव ने बताया कि मेहसी की टीम अब राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह टूर्नामेंट पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में अगस्त माह में संपन्न होगा। यह प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम, मोतिहारी में आयोजित था। जिला खेल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार ने विजयी टीम को बधाई दी।
साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments