बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में गैस एजेंसी के मैनेजर से 4.86 लाख रूपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में गैस एजेंसी के मैनेजर से 4.86 लाख रूपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। जिले में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा। गुरूवार को अपराधियों ने नित्या गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट की घटना को अंजाम दिया है।

15_09_2022-motihari_loot_23071609_145512194

अपराधियों ने एजेंसी के मैनेजर हर्षवर्धन कंठ से 4.86 लाख रूपए लूट लिया। बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चैलाहां गांव के समीप अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और भाग निकले।

मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार Read More मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, वह स्कूटी में 4.86 लाख रूपए रखकर एजेंसी से जा रहे थे। मैनेजर को बैंक में रूपए जमा कराना था। बीच अपराधियों ने चैलाहा गांव के समीप मैनेजर  की स्कूटी में ठोकर मार दी। इसके बाद स्कूटी सहित रूपए लूट लिया।  

एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी  Read More एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

आगे जाने के बाद अपराधियों ने शंकर ढाबा के समीप स्कूटी फेंक दिया और रूपए लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर  लिया है। 

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy Read More From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy

बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा बताया गया है कि सीसीटीवी फूटेज के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER