बिहार के नालंदा जिला से एक बहूत ही दर्दनाक खबर आ रहा है, जहा बुधवार सुबह पड़ोस के एक टीचर ने 9 साल के मासूम बच्चे को 12 बार मिट काटने वाले चाकू से मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था| पहले से घात लगाकर बैठे टीचर ने उसे रोका और मीट काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 12 वार किए। जख्मी बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहा उसकी इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया | मामला सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले का है।
पानी गिराने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की पहचान मोहम्मद शफीक(9) सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले का बताया जा रहा है।मोहम्मद शफीक चौथी क्लास में पढ़ता था। पुलिस की माने तो नाली में पानी गिराने को लेकर पड़ोसी टीचर का बच्चे के परिवार से विवाद हुआ था । इसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी टीचर भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घर से खेलने के लिए निकला था
बच्चे के मौसा ने बताया कि मोहम्मद शफीक घर से खेलने के लिए निकला था। जैसे ही बाहर पहुंचा, पड़ोसी टीचर मोहम्मद फिरोज ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। वो खून से लथपथ हो गया था। इसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बताया जा रहा है की मोहम्मद शफीक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वह चौथी क्लास में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, आरोपी कतरीसराय प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जैसे ही मौके से भागने लगा, तभी मोहल्ले वालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इधर, सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नाली में पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तारRelated Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments