पहाड़पुर में पाँच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पहाड़पुर में पाँच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

प्रशिक्षण प्राप्त मत्स्य पालकों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)। मछली संगम, पहाड़पुर में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल मत्स्य पालकों को समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

IMG-20251220-WA0005
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य पालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से मत्स्य पालन की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, ताकि वे मछली उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मछली के स्वास्थ्य, पोषण, प्रजनन एवं रोग प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।


प्रशिक्षण सत्र में एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर सह उर्वरक निरीक्षक संतोष ठाकुर, डॉ. उदय राम गुर्जर, बीटीएम अभिषेक कुमार, एटीएम ज्योति कुमारी एवं किसान सलाहकार सुमन कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 11 गिरफ्तार  Read More हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 11 गिरफ्तार


इस अवसर पर युवा समाजसेवी मनीष राज भी उपस्थित रहे। साथ ही जिले में सर्वश्रेष्ठ मछली उत्पादन करने वाले किसान सुरेंद्र सिंह सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान अरुण कुमार, जगदीश महतो, उपेंद्र प्रसाद, वाल्मीकि कुमार, शुभम सिंह, बीरबहादुर यादव, हीरामन प्रसाद एवं अन्य किसान मौजूद रहे।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट


सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण में शामिल किसानों ने बताया कि उन्हें मत्स्य पालन से जुड़ी कई नई एवं उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जो भविष्य में मछली पालन के बेहतर प्रबंधन में सहायक सिद्ध होंगी।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER