बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

 

सागर सूरज 

मोतिहारी : बीएनएम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर मोतिहारी जिले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है।

सम्मान और सुशासन की नई कसौटी Read More सम्मान और सुशासन की नई कसौटी

 बीएनएम पर प्रसारित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने पताही थाना के दरोगा पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए


 एसपी की इस सख्ती के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त Read More 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

दरअसल, शुक्रवार यानी आज ही बीएनएम ने एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें पताही थाने के अनुसंधानकर्ता दरोगा पंकज कुमार पर एक विवादित जमीन मामले में लाखों रुपये की उगाही के गंभीर आरोप लगाए गए थे। 

खबर के साथ वायरल ऑडियो क्लिप्स भी सामने आए थे, जिनमें दरोगा खुद रिश्वत की रकम तय करता और बार‑बार रुपये मांगते सुना जा रहा था।

मिले ऑडियो में दरोगा कभी केस में राहत दिलाने की बात करता, तो कभी अभियुक्तों को फँसाने की धमकी देकर पैसे उगाही की कोशिश करता है। 

पाँच ऐसे ऑडियो सामने आए, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि जनता में खूब आक्रोश पैदा किया।

 

मामला सामने आने के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बीएनएम से कहा था, “वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

” अब एसपी ने अपने वादे पर अमल करते हुए दरोगा को निलंबित करने की कार्रवाई की है और मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्दन कुमार को सौंपी गई है।
एसपी ने बयान जारी कर कहा—“प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। 

जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।” एसपी की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

एसपी प्रभात के कदम से प्रशासनिक हलकों में साफ संकेत गया है कि ‘वर्दी में भ्रष्टाचार’ अब बर्दाश्त नहीं होगा।

 जिले के ग्रामीण इलाकों में जहां आम लोग पहले ही न्याय के लिए थाने का रास्ता पकड़ने से डरते हैं, वहीं इस घटना ने पुलिस की साख को झटका दिया था। लेकिन सस्पेंशन की खबर के बाद लोगों में यह उम्मीद जागी है कि ईमानदार नेतृत्व अब सक्रिय है।

बीएनएम ने जब इस मामले को उजागर किया, तब इसे आम जनता के हित में लगातार आगे बढ़ाया। 

और अब, बीएनएम की खोजी रिपोर्टिंग का नतीजा सामने है—भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई।

IMG-20260109-WA0001

 

Screenshot_2026-01-09-09-43-29-53_96b26121e545231a3c569311a54cda96

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
        Questions over Nepal-based experience claim cast shadow on Assistant Professor appointment process at Mahatma Gandhi Central University By Sagar
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER